हाथरस, मार्च 9 -- यूजीसी बिल के विरोध में रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में सवर्ण संगठनों ने महारैली कर केंद्र सरकार से बिल को वापस लिए जाने को लेकर हुंकार भरी। रैली में भाग लेने के लिए हाथरस जिले से राष्ट्रीय सवर्ण परिषद,परशुराम सेना,करणी सेना व अन्य सवर्ण संगठनों के पदाधिकारियों ने दिल्ली कूच का एलान किया था। इसे लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। रैली से एक दिन पूर्व शनिवार रात को सवर्ण संगठनों के पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर दिया। रविवार को पूरे दिन पुलिस निगरानी बनाए रखी। दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे राष्ट्रवादी प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत को प्रशासन द्वारा लगातार चौथे दिन भी हाउस अरेस्ट करके रखा गया है। इतना ही नहीं, हाथरस जनपद से राष्ट्रवादी प्रताप सेना के कई पदाधिकारियों को भी उनके घरों में नजरबंद कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.