दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद हुईं लापता सगी बहनें
संतकबीरनगर, जुलाई 9 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। मेंहदावल थानाक्षेत्र के एक गांव से कपड़े और आभूषण लेकर घर से लापता हुईं दो सगी नाबालिग बहनों को पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। मोबाइल सर्विलांस और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों को अपने संरक्षण में लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें लेकर पुलिस टीम मेंहदावल लौट रही है।
साधारण जानकारी बीते सोमवार को दोपहर करीब एक बजे दोनों बहनें घर से निकल गई थीं। घर पर मौजूद उनके सात वर्षीय भाई ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर उनकी मां ने मेंहदावल थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में उनकी तलाश के लिए दो टीमें गठित की थीं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.