गोंडा, मार्च 18 -- गोंडा, संवाददाता। महानगरों को जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गोंडा रोडवेज डिपो से यात्रियों की संख्या अधिक होने पर विशेष व्यवस्था की जाएगी। खासतौर से दिल्ली आने-जाने वाली बसों की संख्या कम होने से यात्री परेशान रहते हैं। इसे लेकर दिल्ली के लिए पांच रोडवेज बस और बढ़ाई जाएंगी। अभी तक सिर्फ पांच बसों का संचालन होता है। रोडवेज डिपो गोंडा मे 103 बस निगम की विभिन्न स्थानों के लिए संचालित की जाती है। बताया जा रहा है कि डिपो पर ऐसी तैयारी की गई है कि महानगरों की तरफ जाने वाली सवारियां बढ़ जाती है तो तत्काल बसो का संचालन उस तरफ कर दिया जाएगा। जिससे यात्री आसानी से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सके। इनमें दिल्ली को ध्यान रखकर बस के संचालन करने की व्यवस्था बनाई गई है। नवरात्रि से पहले ही श्रद्धालुओं की संख्या रोडवेज डिपो पर बढ़...