बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं, संवाददाता। होली का पर्व मनाने के बाद काम पर वापसी का सिलसिला जारी है। इसके चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली रूट पर जाने वाली बसों में सीट को लेकर मारामारी बनी हुई है। होली का पर्व मनाने के लिए दिल्ली से करीब 30 हजार यात्री अपने-अपने घरों पर आये थे। ये लोग अब पर्व मनाने के बाद अपने काम पर वापस लौट रहे हैं। वापसी के दौरान ज्यादातर लोग रोडवेज बसों का सहारा ले रहे हैं, वहीं कुछ लोग निजी वाहनों एवं टैक्सी के जरिये काम पर जा रहे हैं। शुक्रवार के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया था। दिल्ली रूट पर जाने वाली बसें काउंटर पर लगते ही यात्रियों से फुल हो रही थीं। शाम के समय दिल्ली जाने वाली बसों में और भी ज्यादा यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। शाम को यह स्थिति हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.