लखनऊ, मार्च 19 -- आतंकी संगठन आईएसआईएस के आनलाइन माड्यूल से जुड़े आतंकी बीडीएस छात्र हारिस अली का नेटवर्क यूपी ही नहीं दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा तक फैला था। एटीएस ने आनलाइन माड्यूल से जुड़े अन्य राज्य के युवकों की पड़ताल भी शुरू की है। कई शहरों में चल रही छानबीन के दौरान कुछ अन्य युवकों से भी लंबी पूछताछ की गई है।एटीएस अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर हारिस से नए सिरे से पूछताछ के लिए शुक्रवार को कोर्ट में उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की अर्जी दाखिल करेगी। जल्द कुछ अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।एटीएस ने मुरादाबाद के निजी संस्थान में बीडीएस द्वितीय वर्ष के छात्र हारिस की गिरफ्तारी के बाद उसके लैपटाप से कई अहम सुराग भी मिले हैं। हारिस बीते दो वर्षों से प्रदेश के कई शहरों में सक्रिय था। छद्म नामों से बनाए गए इंस्टाग्राम तथा इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.