नई दिल्ली, मार्च 30 -- मौसम की लिहाज से मार्च का महीना काफी उथल-पुथल वाला रहा है। शुरुआत में भयंकर गर्मी पड़ी तो इसके बाद बारिश और ओलावृष्टि ने माहौल ही बदलकर रख दिया। यह महीना जाते-जाते एक बार फिर मौसम करामात दिखाने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण से पूर्वोत्तर के राज्यों तक बादल एक बार फिर अपना डेरा डाल रहे हैं। अगले चार दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी समेत कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली में हल्की बारिश, बूंदाबांदी और गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.