नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- DU PhD Admissions: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के हिंदी विभाग से पीएचडी करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए आज का दिन एक नई उम्मीद लेकर आया है। विभाग ने अपनी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है, जिससे ब्लॉक-बी के अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 7 अप्रैल, 2026 को हुई विभागीय शोध समिति की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। इस बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार, पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2025-2026 फेज-II के तहत आने वाले ब्लॉक-बी के सभी अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाने का निर्णय लिया गया है।क्या है विभाग का नया फैसला? दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, विभागीय शोध समिति की बैठक आज यानी 7 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। इस बैठक में पीएचडी सत्र 2025-2026 के फेज-II की एडमि...