दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों में 12वीं के मार्क्स के आधार पर एडमिशन, CUET पर खड़े हुए सवाल
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के दो महिला कॉलेजों ने कक्षा 12वीं के बोर्ड रिजल्ट के आधार पर छात्रों को दाखिला देना शुरू किया है। यह कदम तब उठाया गया जब यूनिवर्सिटी की CUET के जरिए होने वाली केंद्रीयकृत एडमिशन प्रक्रिया के बाद भी करीब 2000 सीटें खाली रह गईं। ऐसे में सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस सिस्टम पर बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। ये दो कॉलेज हैं अदिति महाविद्यालय और भगिनी निवेदिता कॉलेज (BNC)। बता दें कि अदिति महाविद्यालय उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के बवाना में और भगिनी निवेदिता कॉलेज (BNC) नजफगढ़ के पास दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के करीब स्थित है। दोनों कॉलेज DU के नॉर्थ कैंपस से क्रमशः करीब 31 किलोमीटर और 59 किलोमीटर दूर हैं। दोनों कॉलेजों में सीटें नहीं भर पाने की वजह से मजबूरी में डीयू को अपने ही बनाए नियम तोड़ने पड़े।किस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.