बरेली, जुलाई 7 -- रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं बेहतर रेल अवसंरचना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिल्ली मंडल के दिल्ली यार्ड में ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। आठ अगस्त तक पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। जिसकी वजह से मुरादाबाद रेल मंडल की ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। 04651 (जयनगर-अमृतसर) 5 से 7 अगस्त तक अपने निधारित मार्ग- गाजियाबाद- दिल्ली-सब्जीमंडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-नई दिल्ली-सब्जीमंडी होकर संचालित होगी। इस ट्रेन का दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा। 15014 ( काठगोदाम-जैसलमेर) 5, 6 और 7 अगस्त को निर्धारित मार्ग गाजियाबाद, दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग से होगा। लेकिन दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक ब्लाक से दो ट्रेनों का रूट बदला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...