सहारनपुर, मार्च 16 -- नानौता। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पानीपत निवासी पांच युवक क्रेटा कार से हरिद्वार जा रहे थे। देर रात करीब दो बजे उनकी कार दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर झंधेड़ी गांव के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी युवक घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नानौता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने 27 वर्षीय राधेश्याम पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.