दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 घंटे ठप रहा यातायात
विकासनगर, जुलाई 3 -- दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुड्डो झरने से तीन सौ मीटर दूर गुरुवार रात को भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गए, जिससे मार्ग बंद हो गया। मार्ग पर यातायात ठप होने से दोनो ओर वाहनो की लंबी कतार लग गई। गंगोत्री, यमुनोत्री आने जाने वाले वाहन भी मार्ग पर ही फंसे रहे। इसके साथ ही देर रात ग्रामीण क्षेत्रों से नकदी फसलों को विकासनगर मंडी ले जाने वाले वाहनो की लंबी लाइन लग गई। रात आठ बजे से बंद हुए मार्ग पर सुबह छह बजे यातायात बहाल हुआ, जिसके बाद वाहन अपने गंतव्यों को गए। मार्ग अवरुद्ध होने से चारधाम यात्रियों का पूरी रात वाहनो के अंदर ही गुजारनी पड़ी। जबकि नकदी फसलें लेकर मंडी जा रहे वाहन भी सुबह छह बजे तक मार्ग पर ही फंसे रहे। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मॉनसून का तांडव; 100 सड़कें बंद, आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.