नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- दिल्ली सरकार अगले महीने यमुना नदी में एक शानदार क्रूज सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। यमुना में क्रूज सेवा शुरू करने करने का मकसद पर्यटन और नदी पुनरुद्धार को बढ़ावा देना है। मुंबई में बने इस 40 सीटों वाले आधुनिक जहाज में संगीत, भोजन और मनोरंजन की बेहतरीन सुविधाएं होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से इसका उद्घाटन किए जाने की संभावना है। यह क्रूज यमुना पर एक घंटे की 'राउंड ट्रिप' करेगा, जिससे दिल्लीवासियों को शहर के बीचों-बीच गोवा जैसा अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिल सकेगा।40 सीट वाले क्रूज जहाज में भव्य सजावट सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार अपने पर्यटन विकास कार्यक्रम के तहत अगले महीने यमुना नदी में क्रूज सेवा की शुरुआत कर सकती है। इसके लिए मुंबई में बनाए गए जहाज को जनवरी में दिल्ली लाया गया था। 40 सीट वाले इस क्रूज...