सहारनपुर, अप्रैल 6 -- रामपुर मनिहारान,संवाददाता। दिल्ली यमनोत्री हाईवे पर रविवार को लम्बा जाम लग गया। जिससे राहगीरों को बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ा। वहीं जाम के कारण पैदल चलने वाले लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। नगर के शहरीपुल के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते रोजाना जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। रविवार को दिल्ली यमनोत्री हाईवे पर लम्बा जाम लग गया। जिस कारण शहरीपुल पर जाम में इतने वाहन फस गए। जिससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ा। वहीं वाहन चालक नगर की छोटी गलियों से होकर निकलते दिखाई दिए। जिस कारण गलियों में भी जाम जैसी स्थिति बनी रही। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर किसी तरह जाम को खुलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...