नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Delhi weather update: राजधानी दिल्ली झुलसाने वाली गर्मी के साथ अब लू की चपेट में भी आ गई है। दिल्ली के ज्यादातर मौसम केन्द्रों में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकार्ड किया गया। रिज मौसम केन्द्र का तापमान सबसे ज्यादा 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इस मौसम का यह पहला दिन है जब दिल्ली में लू की स्थिति बनी है। दिल्ली में पिछले चार-पांच दिनों से तेजी से गर्मी बढ़ी है। शुक्रवार को भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होती गई। दिन में 11 बजे के बाद से ही लोगों का घर से निकलना मुश्किल होने लगा। दिन में हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। इससे लोगों को दिनभर गर्म हवा के थपेड़ों का अहसास हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 41....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.