नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- अप्रैल की शुरुआत में मौसम थोड़ा ठंडा रहने के बाद धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। इसके चलते लोगों को ज्यादा गर्मी का अहसास हुआ। दिल्ली में मंगलवार को रिज इलाके में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में 38.1 डिग्री और आयानगर में 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों में इसमें चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। यह 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान के आंकड़ों से पता चला कि सफदर...