नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- Delhi weather update: दिल्ली में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज से तीन दिन लू चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। लू की आंशक को देखते हुए आईएमडी ने मंगलवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन उसको वापस ले लिया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान सोमवार की अपेक्षा कम दर्ज किया गया। हालांकि, यह सामान्य से फिर भी अधिक था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि के कारण कुछ इलाकों में लू चलने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.