नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- राजधानी में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बुधवार को गर्मी से राहत दिलाई। तेज धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के कारण न्यूनतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से नीचे आ गए। बीते कुछ दिनों से दिल्ली भीषण गर्मी और लू की चपेट में थी। इसी बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार शाम मौसम ने करवट ली। धूल भरी आंधी के बाद मंगलवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार रात भी तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश दर्ज की गई। बुधवार सुबह घने बादल छाए रहे, हालांकि बाद में धूप निकल आई। बूंदाबांदी के चलते हवा में नमी बढ़ी, जिससे गर्मी से काफी राहत मिली। सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.