बागेश्वर, मार्च 7 -- दिल्ली मैराथन जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले 17 वर्षीय एथलीट हरीश बोरा का गरुड़ पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। घर पहुंचने पर सिविल सोसायटी गरुड़ के सदस्यों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि हरीश बोरा ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलें तो पहाड़ के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। हरीश की सफलता इसी का उदाहरण है। हरीश बोरा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, कोच और क्षेत्र के लोगों के सहयोग को दिया। कार्यक्रम में सिविल सोसायटी गरुड़ अध्यक्ष डी के जोशी, वरिष्ठ पत्रकार हरीश जोशी सोसायटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.