आगरा, फरवरी 14 -- ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में शनिवार से पांच दिवसीय इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर स्प्रिंग 2026 का शुभारंभ केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। मेले में आगरा के प्रमुख निर्यातक भाग ले रहे हैं। हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अस्थाना ने बेहतर बुकिंग की उम्मीद जताई। 18 हॉल में तीन हजार स्टॉल लगे हैं। आगरा से 36 प्रदर्शक शामिल हैं। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राजेश रावत ने बताया कि 2024-25 में 33,123 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...