दिल्ली-मेरठ हाईवे पर टायर फैक्टरी से लौट रहे 2 दोस्तों को बस ने कुचला, मौके पर मौत
चंद्रशेखर त्यागी, जून 24 -- गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक ड्यूटी खत्म कर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक और बस की तलाश में जुटी है।दोनों में थी गहरी दोस्ती जानकारी के अनुसार, गांव डिडौली निवासी 45 वर्षीय विपिन त्यागी और मोदीनगर की भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय जयपाल सिंह गांव बसंतपुर सैतली स्थित एक टायर फैक्ट्री में कार्यरत थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और वे रोजाना साथ ही ड्यूटी पर आते-जाते थे।फैक्ट्री से लौट रहे थे घर बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद दोनों एक बाइक पर सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.