मुख्य संवाददाता, मार्च 24 -- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ बढ़ने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक्सप्रेसवे की टोल दरों में 5 रुपये से लेकर 45 रुपये तक की वृद्धि कर दी है। नई दरें एक अप्रैल से प्रभावी हो गई हैं। एनएचएआई ने नई दरों की अधिसूचना जारी कर दी है। एनएचएआई ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों का टोल शुल्क बढ़ा दिया है। मेरठ से दिल्ली के बीच चार पहिया वाहनों का टोल अब 170 रुपये की जगह 175 रुपये देना होगा। वहीं 24 घंटे में आने-जाने का टोल 255 रुपये की जगह 265 रुपये लगेगा। इसी तरह व्यवसायिक वाहनों का टोल शुल्क भी 10 रुपये से 45 रुपये तक बढ़ाया गया है। इसी तरह मेरठ से इंदिरापुरम, डुंडाहेड़ा, डासना, रसूलपुर, भोजपुर के बीच का टोल शुल्क भी इसी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.