आशीष गुप्ता, अगस्त 5 -- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर समय के हिसाब से वाहनों की रफ्तार तय की जाएगी। अब तक सड़कों पर वाहनों के लिए गति सीमा स्थायी रूप से निर्धारित होती है। इसमें पूरे दिन एक ही निर्धारित गति मान्य होती है। लेकिन अब शहरी क्षेत्रों से गुजर रहे एक्सप्रेसवे पर जाम की समस्या और दुर्घटना की आशंका से निपटने के लिए इस परिपाटी से अलग वैरिएबल स्पीड लिमिट लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें दिन के अलग-अलग अंतराल पर गति सीमा भिन्न होगी। जिस समय एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है, उस समय गति सीमा कम रख कर एक प्वॉइंट पर जाम की समस्या से निपटा जाएगा। उसी समय वाहन तेज दौड़ पाएंगे जिस वक्त वाहनों का दबाव कम होगा। इसका व्यवहार्यता अध्ययन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रारंभिक चरण में सराय काले खां से अक्षरधाम के बीच शुरू किया जाएगा। ...