गाजियाबाद, फरवरी 23 -- गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर थार की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। रविवार रात को दोनों बाइक पर सवार होकर दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती अपने एक बीमार दोस्त को देखने जा रहे थे। रास्ते में थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद थार चलाक मौके से फरार हो गया। एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों का जाना मना है, फिर भी दोनों उसी रास्ते से जा रहे थे।अस्पताल में भर्ती दोस्त को देखने जा रहे थे आरोपी प्राप्त जानकारी के मुताबिक, क्रॉसिंग रिपब्लिक के भीमनगर निवासी 23 वर्षीय सुमित और बुलंदशहर के बीबीनगर निवासी 23 वर्षीय आकाश दोस्त थे। दोनों दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती अपने दोस्त को देखने जा रहे थे। रविवार देर रात साढ़े नौ बजे दोनों सुमित के घर से बाइक पर दिल्ली के लिए निकले। दोनों दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.