मेरठ, जुलाई 11 -- मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को हुई बारिश ने निर्माण और मेंटेनेंस की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए। बारिश के बाद परतापुर से डासना तक कई स्थानों पर सड़क किनारे भारी मिट्टी कटान होने से सड़क में दरारें पड़ गईं और कई हिस्से धंस गए। जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हिन्दुस्तान टीम ने परतापुर से डासना तक मौके का जायजा लिया। जांच के दौरान बहादुरपुर अंडरपास से लेकर डासना तक कई स्थानों पर बारिश के पानी की जलनिकासी के लिए बनाई गई शूटडेन तेज बहाव में क्षतिग्रस्त मिलीं। मिट्टी बह जाने से सड़क के किनारे कई हिस्से खोखले हो गए हैं। काशी टोल प्लाजा के पास धर्मकांटे के निकट सड़क का हिस्सा बैठ गया है। वहीं बहादुरपुर अंडरपास के ऊपर भारी मिट्टी कटान से गड्ढा बन गया है। लोगों का कहना है कि समय रहते...