दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार कांवड़िये की मौत, यात्रा से वापस लौट रहा था घर
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- योगेन्द्र सागर, गाजियाबाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह वेव सिटी गेट के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िये की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची वेव सिटी पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।25 वर्षीय दीपांशु मेरठ से लौट रहे थे दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान दिल्ली के नांगलोई स्थित लोकनायक पुरम कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय दीपांशु मेहरा पुत्र रमेश मेहरा के रूप में हुई है। दीपांशु बाइक से मेरठ की ओर से दिल्ली जा रहे थे। बताया गया है कि वह कांवड़ यात्रा में शामिल होकर वापस दिल्ली लौट रहा था।। मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे वेव सिटी गेट के सामने पहुंचने पर उसकी बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- 'तुगलक लेन का नाम भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.