दीपक सिरोही, मार्च 24 -- Delhi Meerut Expressway toll rates: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 की टोल दरें तय हो गई हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बढ़ी दरें को एक अप्रैल से लागू करेगा। मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को दिल्ली से मेरठ तक का टोल 175 रुपये देना होगा। वहीं एनएच-9 छिजारसी पर 180 रुपये टोल लिया जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविन्द कुमार ने बताया कि मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार, जीप, वैन या हल्का वाहन का मेरठ तक का एक तरफ का टोल 175 रुपये होगा। उसी दिन वापसी में 265 रुपये देने होंगे। मासिक पास 5840 रुपये का बनेगा।मेरठ से अन्य जगहों का टोल भी जानिए मेरठ से इंदिरापुरम तक का टोल 120 रुपये और वापसी में 180 रुपये देने होंगे। मेरठ से डूंडाहेडा का एक तरफ का टोल 95 रुपये और वापसी पर 140 रुपये देने होंगे। मेरठ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.