दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जून तक यातायात रहेगा प्रभावित
नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के गाजियाबाद से सराय काले खां की ओर कैरिजवे पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इस कारण कैरिजवे पर यातायात प्रभावित हो रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी कर बताया है कि जून तक मरम्मत कार्य जारी रहेगा। ऐसे में इस मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्ता अपनाएं। लोगों को सलाह दी गई है कि वह एनएच-नौ का उपयोग करें ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि आईजीआई हवाई अड्डे, नई दिल्ली व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। ताकि विलंब होने के कारण फ्लाइट या ट्रेन न छूटे। यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे व एनएच-नौ पर जाम में फंसे लोग इसी तरह अस्पताल जाने के लिए भी पहले से योजना बनाएं। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.