नई दिल्ली, मार्च 30 -- Delhi Meerut Expressway Traffic Jam: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एक्सप्रेसवे पर अगले तीन महीनों के लिए मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। इस कारण यहां यातायात प्रभावित रहेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा कराए जा रहे इस कार्य के चलते एक्सप्रेसवे पर पीक आवर्स में जाम की स्थिति रह सकती है। दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, मेंटेनेस का कार्य 30 जून 2026 तक चलेगा। शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक ट्रैफिक पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। इस दौरान वाहनों की रफ्तार धीमी रहने और जाम की स्थिति बन सकती है। फिलहाल एक कैरिजवे पर मेंटेनेंस चल रहा है, लेकिन जल्द ही दोनों कैरिजवे पर काम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा टोल, कार से ट्रक तक नए रेट जार...