दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के एक लेन पर आज से सिर्फ कांवड़िये चलेंगे, डीएमई के लिए भी नया प्लान
गाजियाबाद, अगस्त 7 -- कांवड़ यात्रा के दौरान डाक कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की मेरठ से दिल्ली आने वाली लेन वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इस लेन को डाक कांवड़ के लिए आरक्षित किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन पूरी तरह उनके लिए सुरक्षित रखी गई है। मेरठ पुलिस अपने क्षेत्र से ही वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट करेगी, जिससे गाजियाबाद पहुंचने तक प्रतिबंधित लेन पूरी तरह खाली रहे। उधर, डीएमई के जरिये दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले हल्के मालवाहक वाहनों के लिए भी नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.