गाजियाबाद, अप्रैल 1 -- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात 12 बजे से सफर महंगा हो गया। एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे की टोल दरों में 5 रुपये से लेकर 45 रुपये तक की वृद्धि की है। इसी के साथ एनएच-9 और ईस्टर्न पेरिफेरल पर भी टोल दरें बढ़ गई हैं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि मेरठ एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों का टोल शुल्क बढ़ा दिया है। मेरठ से दिल्ली तक चार पहिया वाहनों का टोल अब 170 रुपये की जगह 175 रुपये देना होगा। 24 घंटे में आने-जाने का टोल 255 रुपये की जगह 265 रुपये लिया जाएगा। व्यावसायिक वाहनों का टोल शुल्क 10 रुपये से लेकर 45 रुपये तक बढ़ाया है। मेरठ से इंदिरापुरम, डूंडाहेड़ा, डासना, रसूलपुर, भोजपुर के बीच का टोल शुल्क भी बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि फास्टैग अब तीन हजार से बढ़ाकर 3075 रुपये में बनेग...