दिल्ली मेट्रो स्टेशन से 65 वर्षीय आदिम जनजाति के वृद्ध लापता,बेटी ने लगाई तलाश की गुहार
गुमला, जुलाई 16 -- गुमला। जिले के विशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र के अमतीपानी निवासी 65 वर्षीय आदिम जनजाति के अंजन असुर पिछले 11 दिनों से दिल्ली के एक मेट्रो रेलवे स्टेशन से लापता हैं। मामले को लेकर उनकी बेटी वंदिता असुर ने गुमला थाना में आवेदन देकर पिता की तलाश कराने की मांग की है। दिए आवेदन के अनुसार अंजन असुर तीन जुलाई को अपनी छोटी बेटी पूर्णिया असुर को दिल्ली छोड़ने के लिए गांव से निकले थे। उनके साथ गांव के लालदेव मुंडा भी थे। पांच जुलाई को तीनों दिल्ली पहुंचे। आरोप है कि दिल्ली के एक मेट्रो रेलवे स्टेशन पर अंजन असुर अचानक लापता हो गए। उनके साथ मौजूद लालदेव मुंडा ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। बाद में वह गुमला लौट आए। इसके बाद वंदिता असुर ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से अपने पिता का जल्द पता लगान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.