दिल्ली मेट्रो में CISF जवान की लड़की के साथ ऐसी हरकत, भड़क उठे लोग; खूब हंगामा
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- दिल्ली मेट्रो के एक कोच में सीआईएसएफ जवान पर चोरी छिपे एक लड़की की तस्वीरें लेने का आरोप लगाया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब उस लड़की को जवान पर शक हुआ और उसने उसे अपना फोन दिखाने के लिए कहा। देखते ही देखते जवान को चारों तरफ से लोगों ने घेर लिया। इसके बाद जब जवान ने अपना फोन दिखाया तो लड़की के साथ-साथ बाकी लोग भी हैरान रह गए। आरोप है कि उसके फोन में लड़की की तस्वीरें थी। लड़की ने चिल्लाते हुए जवान को तस्वीरें डिलीट करने के लिए कहा। इसके बाद एक यात्री ने सीआईएसएफ जवान से फोन भी छीन लिया और फिर उसे पकड़ने लगे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जब लड़की ने जवान से तस्वीर के बारे में पूछा तो जवान ने साफ मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने उसे अपना फोन दिखाने के लिए कहा। आरोप है कि जवान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.