नई दिल्ली, अगस्त 16 -- सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स यानी CISF ने दिल्ली मेट्रो ट्रेन में महिला यात्री के साथ कथित गलत व्यवहार के आरोपी जवान को सस्पेंड कर दिया है। CISF दिल्ली मेट्रो ने X पर एक पोस्ट में कहा कि CISF ने आरोपों को बहुत गंभीरता से लिया है। आरोपी जवान को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के नतीजों के आधार पर आगे ऐक्शन लिया जाएगा।वायरल हो रहा वीडियो बता दें कि कथित घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला CISF के एक जवान पर मोबाइल फोन से उसकी फोटो खींचने का आरोप लगा रही है। वीडियो सामने आने के बाद मेट्रो ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई। मामला साकेत मेट्रो रेल स्टेशन से जुड़ा बताया जा रहा है।किसी ने रिकॉर्ड कर...