नई दिल्ली, अगस्त 9 -- दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही दो युवतियों ने कथित तौर पर चुपके से वीडियो बना रहे एक शख्स को रंगे हाथ पकड़ा। यही नहीं युवतियों ने उसके मोबाइल में वह वीडियो भी देखा जिसमें दोनों को कैप्चर किया गया था। युवतियों ने इस दौरान शख्स को जमकर सुनाया। हालांकि मौका पाते ही शख्स ने उन्हीं के सामने वीडियो डिलीट कर दिए। मामला लोक नायक भवन मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है और युवतियां ग्रीन पार्क मेट्रो तक जा रही थीं। एक युवती के मुताबिक, उनके पास बैठा एक शख्स चुपके से वीडियो बना रहा था।लगातार घूरने लगा था शख्स एनडीटीवी के मुताबिक, युवतियों के लिए स्थिति तब और खराब हो गई जब युवक दोनों को लगातार घूरने लगा जबकि उसे यह मालूम था कि उसकी हरकत का पता लग चुका है। इसके बाद दोनों युवती तुरंत अधेड़ उम्र के शख्स के पास पहुंचीं और जमकर क्लास लगाई...