दिल्ली मेट्रो में इन 4 लाइनों पर सुनाई देंगे ये ऑडियो; DMRC का क्या प्लान?
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- दिल्ली मेट्रो में यात्रा पड़ावों को लेकर की जाने वाली घोषणाओं के बीच अब विज्ञापन भी सुनाई दे सकते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि डीएमआरसी ने अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए रेड, येलो, ब्लू और मैजेंटा लाइनों पर मेट्रो ट्रेनों के अंदर ऑडियो विज्ञापन चलाने की योजना बनाई है। इस कदम का मकसद दिल्ली मेट्रो की टिकट बिक्री से होने वाली कमाई के अलावा आमदनी को बढ़ाने के साथ ही मेट्रो ट्रेनों को एक प्रीमियम विज्ञापन प्लेटफॉर्म के रूप में सामने लाना है। अधिकारी ने बताया कि इस पहल के जरिए ऑडियो विज्ञापन के मामले में मेट्रो को दुनिया के प्रमुख ट्रांसपोर्ट सिस्टम में शुमार करना है। योजना को आगे बढ़ाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसमें एजेंसियों को रेड (लाइन 1), येलो (लाइन 2), ब्लू (लाइन 3) और मैजेंटा (लाइन 8) कॉरिडोर पर छह-छह ट्रेनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.