नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने फेज पांच ए के सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत शिवाजी स्टेडियम से कर्तव्य भवन तक भूमिगत कॉरिडोर के लिए मेट्रो की सुरंग का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इस हिस्से पर दो नए भूमिगत स्टेशन बनेंगे। इसमें केंद्रीय सचिवालय व कर्तव्य भवन मेट्रो स्टेशन शामिल है। यह कॉरिडोर पर फेज पांच ए में स्वीकृत आरके आश्रम-इंद्रप्रस्थ मेट्रो लाइन का हिस्सा है। बता दें कि, हाल ही में केंद्र सरकार ने फेज पांच ए के तीन कॉरिडोर के निर्माण के लिए स्वीकृति दी है। इसमें एरोसिटी-एयरपोर्ट टर्मिनल एक, तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज और आरके आश्रम-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर शामिल है। आरके आश्रम-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर की कुल लंबाई 9.9 किलोमीटर होगी और नौ मेट्रो स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.