नई दिल्ली, जून 20 -- पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मेट्रो के गार्ड की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार सुबह नौ बजे की है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आ रहा है, जिसमें कहासुनी के बाद युवक मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। गार्ड दिल्ली मेट्रो में नौकरी करता था। वह उत्तर प्रदेश के खेकड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। पता चला है कि रात की ड्यूटी खत्म करके सुबह सात बजे गार्ड पंकज धामा घर लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन गया था। तभी वहां किसी बात को लेकर उसकी किसी युवक से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसे पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज कर परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...