नई दिल्ली, मार्च 15 -- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अपने फेज-4 विस्तार की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा देने के लिए तीन प्रमुख कॉरिडोर के लिए 15 नई स्वचालित मेट्रो ट्रेन बेड़े में शामिल की गई हैं। फेज-4 के तीन प्रमुख कॉरिडोर के लिए कुल 52 ट्रेनों की खरीद की जा रही है, जिनमें से पहली खेप पहुंच चुकी है। इनमें से अभी दो ट्रेनों का परिचालन मजेंटा लाइन एक्सटेंशन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क के बीच हो रहा है। बाकी नई ट्रेनें चरणबद्ध तरीके से फेज चार के नए कॉरिडोर पर उतारी जाएंगी। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी। पहले से दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में करीब 350 मेट्रो ट्रेनें हैं। फेज चार के तीन प्रमुख कॉरिडोर के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने छह कोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.