दिल्ली, मई 17 -- दिल्ली मेट्रो के कालकाजी स्टेशन पर एक बुजुर्ग शख्स की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम दीपशिखा मेहता नाम की यूजर ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने लिफ्ट के अंदर दो महिलाओं के सामने पेशाब किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कार्रवाई की मांग करने लगे।क्या बोली इंस्टाग्राम यूजर दीपशिखा मेहता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सोचिए, आप मेट्रो की लिफ्ट में घुसें और वहां एक आदमी दो लड़कियों के सामने आराम से पेशाब कर रहा हो। यह घटना कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर हुई। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने प्लेटफॉर्म पर उस शख्स का विरोध किया तो उसने जवाब दियातुम कर लो जो करना है।दिल्ली पुलिस और DMRC ने क्या कहा? घटना वायरल होने के बाद दिल्ली और डीएमआरसी न...