दिल्ली मेट्रो की नई पहल, हर सोमवार को 6 ट्रेनें लगाएंगी 24 एक्स्ट्रा फेरे
नई दिल्ली, मई 17 -- दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को लिए एक नई पहल की है। इसके तहत लोगों को निजी वाहनों के बजाय अधिक से अधिक मेट्रो अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली मेट्रो ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे लगाएगी। डीएमआरसी पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने, सतत परिवहन को बढ़ावा देने, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने तथा आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करने की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के प्रति प्रतिबद्ध है। डीएमआरसी वर्तमान हालात में सड़क परिवहन से मेट्रो की ओर संभावित रुझान को ध्यान में रखते हुए अपनी कमर कस ली है। इसके तहत 18 मई 2026 से प्रत्येक सोमवार को 06 अतिरिक्त ट्रेनों के माध्यम से 24 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। बाकी दिनों में भी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह भी पढ़ें- DDA अब मेट्रो लाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.