रणविजय सिंह, मई 3 -- दिल्ली मेट्रो का एक बड़ा विस्तार होने जा रहा है। दिल्ली में फेज 5 बी में 48,204.56 करोड़ रुपये की लागत से सात नए कॉरिडोर बनेंगे। जिसकी लंबाई 97.158 किलोमीटर होगी और 65 नए स्टेशन बनेंगे। जिसमें से 21 इंटरचेंज स्टेशन होंगे। इससे दिल्ली में मेट्रो का विस्तार होगा और दूर दराज के इलाकों में भी मेट्रो से आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के 32वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी घोषणा की।इनमें से चार कॉरिडोर प्रमुखता के आधार पर 2029 तक बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष तीन कॉरिडोरों को बाद में चरणबद्ध तरीके से लिया जाएगा। DMRC को सभी सातों कॉरिडोर का संशोधित विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करे सरकार के पास प्रस्तुत करने निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि इन सातों कॉ...