दिल्ली, सितम्बर 6 -- इन दिनों दिल्ली में मेट्रो की खिड़कियों पर फोन चिपकाकर रील बनाने का नया ट्रेंड शुरू हुआ है। इस खतरनाक ट्रेंड को लेकर डीएमआरसी ने एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली मेट्रो ने ऐसा करने से रोकने के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को रोका है और कहा है कि ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।एडवाइजरी में क्या है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स इस ट्रेंड को तेजी से फॉलो कर रहे हैं। इस दौरान इंस्टाग्राम के साथ ही दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों वीडियो सामने आई हैं। अब इसके खिलाफ एडवाइजरी जारी करते हुए डीएमआरसी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने नोटिस किया है कि कुछ सोशल मीडिया क्रिएटर अपना फोन मेट्रो ट्रेन की खिड़की पर चिपकाकर चलती ट्रेन से वीडियो शूट कर रहे हैं। डीएमआरसी ने कहा कि ऐसा करना खतरनाक हो स...