दिल्ली मेट्रो कल से लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे, DMRC के इंजीनियर सड़कों पर करेंगे जांच
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- दिल्ली में एयर पलूशन से निपटने के लिए GRAP-1 लागू कर दिया गया है। इसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) भी एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। मेट्रो यात्रियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22 अक्टूबर से सप्ताह के कामकाजी दिनों में अपने नेटवर्क पर 20 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इसके साथ ही मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट और उनके आसपास की सड़कों पर धूल कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। DMRC के मुताबिक, अतिरिक्त ट्रिप सोमवार से शुक्रवार तक चलाई जाएंगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को निजी वाहनों के बजाय मेट्रो से सफर करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम करने और प्रदूषण से निपटने में मदद मिल सके। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 1 नवंबर से लगेंगीं 5 बड़ी पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.