नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- Delhi Traffic Advisory: 20 अप्रैल को महात्मा गांधी स्मृति स्थल, राजघाट पर कई वीवीआईपी मेहमान आने हैं। इसके चलते इस इलाके में हैवी ट्रैफिक मूवमेंट के आसार हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को कंट्रोल में करने के लिए पूरा बंदोबस्त कर लिया है, जिसकी जानकारी एडवायजरी जारी करके दी गई है। बताया गया है कि सुबह 9 बजे से 11 बजे तक के लिए कुछ सड़कों पर डायवर्जन और प्रतिबंधन लागू किया जाएगा।इन रास्तों पर लागू रहेगा डायवर्जन और प्रतिबंधन जिन रास्तों पर असर पड़ने की संभावना है, उनमें आईटीओ चौक से दिल्ली गेट (बीएसजेड मार्ग), शांतिवन चौक से आईटीओ फ्लाईओवर, आसफ अली रोड, गुरु नानक चौक से रंजीत सिंह फ्लाईओवर और राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाईपास शामिल हैं। इसके अलावा आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक और आईपी फ्...