नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली में संसद भवन के पास एक सतर्क पुलिस अधिकारी के तत्काल एक्शन से एक बेहोश ड्राइवर की जान बच गई। राजीव चौक मेट्रो थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) तेज दत्त गौर ने मौके पर पहुंचकर सीपीआर देकर व्यक्ति को नई जिंदगी दी। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार शाम की है। इस समय SHO तेज दत्त गौर नियमित पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान उन्होंने संसद भवन के पास एक खड़ी कार देखी, जिसके अंदर ड्राइवर असामान्य स्थिति में दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर पाया गया कि कार अंदर से लॉक थी और चालक अचेत अवस्था में था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SHO ने तुरंत निर्णय लिया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ स्थिति को देख रही थी, लेकिन कोई हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। ऐसे में तेज दत्त गौर ने बिना समय गंवाए कार का शीशा तोड़ा और ड्राइवर को ब...