नई दिल्ली, मार्च 15 -- दिल्ली के बदरपुर के मोलड़बंद इलाके में शनिवार शाम एक घर में अचानक आग लगने से 65 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की बुरी तरह झुलसने के चलते मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में जांच के दौरान एक बुजुर्ग महिला का शव झुलसी हुई हालत में मिला। बदरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच के अनुसार बताया जा रहा है कि घर में लगी गैस की पाइपलाइन में लीकेज के चलते यह हादसा हुआ है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग से 50 दुकानें खाक, करोड़ों का सामान स्वाहाआग लगने स वॉशरूम में फंस गई महिला डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने...