दिल्ली में PM मोदी से CM भजनलाल शर्मा की ढाई घंटे की बैठक; क्या है अंदर की कहानी?
नई दिल्ली, जून 2 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को एक बार फिर दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। करीब ढाई घंटे तक चली इस मैराथन बैठक ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। भाजपा संगठन और राज्य सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों के बीच हुई इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक के बाद राजस्थान में राज्यसभा चुनाव, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलावों को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है।तीन महीने में तीसरी मुलाकात से बढ़ी सियासी सरगर्मी दरअसल, पिछले तीन महीनों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री मोदी से यह तीसरी मुलाकात है। ऐसे में इस बैठक ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि राजस्थान से जुड़े विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.