राहुल मानव, अप्रैल 12 -- एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के संबंध में इस हफ्ते अधिसूचना जारी होगी। इसे लेकर इस हफ्ते निगम सचिव कार्यालय की तरफ से अधिसूचना जारी होगी। निगम सूत्रों के अनुसार, महापौर-उपमहापौर चुनाव 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के दौरान होंगे। इन्हीं तिथियों में सबसे पहले महापौर-उपमहापौर चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन सचिव कार्यालय में होंगे। इससे पहले उपराज्यपाल द्वारा महापौर चुनाव कराने के लिए पीठासीन अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा।कौन कर सकता है वोट? महापौर चुनाव में कुल 250 पार्षद, 14 विधायक, लोकसभा के दिल्ली के सभी सात सांसद व तीन राज्य सभा सदस्य मतदान करेंगे। अप्रैल के अंत में पीठासीन अधिकारी द्वारा सबसे पहले महापौर चुनाव सदन में कराए जाएंगे। इसके बाद महापौर का चयन होगा। इसके बाद नियम के तहत महापौर, उपमहापौर चुनाव करा...