राहुल मानव, अप्रैल 19 -- दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी ने वाणिज्यिक वाहनों के लिए पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी) में बढ़ोतरी कर दी है। इससे निगम तत्काल प्रभाव से लाइट मोटर वाहनों (एलएमवी) पर लागू कर रहा है। निगम के टोल विभाग ने एलएमवी के लिए ईसीसी को 1400 रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया है। इसके अतिरिक्त ट्रकों के लिए 2600 रुपये से बढ़ाकर चार हजार रुपये कर दिया है। इसके मद्देनजर इन वाहनों पर ईसीसी लगभग 40 से 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। निगम प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए टोल नाकों के लिए यह ऑडर जारी किया है।टोल प्लाजा और राजस्व की स्थिति - 124 एमसीडी टोल प्लाजा दिल्ली में हैं। - 10 टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हैं।वाहन श्रेणी पिछला ईसीसी नया ईसीसी हल्के मोटर वाहन (एलएमवी)/हल्के वाहन 1,400 रुपये 2,000 रुपये...