वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 26 -- दिल्ली सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर का आवंटन 20 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है। दिल्ली में अब 1800 की बजाय रोजाना 4500 सिलेंडर (19 किलो) वितरित किए जाएंगे। इससे जरूरी सेवाओं, होटल, उद्योग और प्रवासी मजदूरों की गैस की जरूरत बिना काफी हद तक पूरी हो सकेगी। दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार इस व्यवस्था को तत्काल लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत एलपीजी वितरण को 7 प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है। इनका कोटा बढ़ा दिया गया है। पिछले तीन महीने की औसत खपत को आधार बनाकर आपूर्ति बढ़ाने का निर्णय लिया गया है और जरूरी सेक्टर को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि एलपीजी आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.